अपठित गद्यांश on हिंदी भाषा related Questions and Answers - Page 5

Instruction : यह कहना कितना सत्य है कि जैसे सोने का प्रत्येक धागा मूल्यवान होता है, उसी तरह समय का प्रत्येक क्षण भी मूल्यवान होता है ? समय निरंतर गतिमान है | न तो वह भी रुकता है और न ही कभी लौटकर वापस आता है | मिनट, घंटे, सप्ताह, महीने और वर्ष बीत जाते है | इतना समय व्यर्थ जाने के बाद हमें यह समझ में आता है कि हमने केवल अपना कीमती समय ही बर्बाद किया है | एक प्रसिद्ध विचारक ने कहा है – ‘सोने से पहले अपने सारे क्रियाकलापों को एक डायरी में लिखो | सुबह उठकर उसे पढो और मनन करो कि बीते कल का तुमने कितना सदुपयोग किया ? कल तुमने क्या खोया, क्या पाया ? तुम्हारे कल के कर्म भावी जीवन पर क्या प्रभाव डाल सकते हैं ? तब तुम्हें अपने वर्तमान और भविष्य की सच्ची तस्वीर दिखाई देगी | तुमको पता चल पाएगा कि तुम अपना कितना समय अकारण गँवा रहे हो ? यह भी जान पाओगे कि क्यों तुम्हारे सपने पुरे नहीं हो रहे ?’ पिछले समय का लेखा-जोखा करके हम अपने जीवन से बहुत कुछ सिख सकते हैं | किस काम को करने से हमें कितनी हानि हुई और किस काम को करने से कितना लाभ हुआ – यह हमें सबसे पहले देखना चाहिए | किसी उधोगपति को एक सौदा तय करने के लिए सुबह दस बजे जाना था, मगर आलस्य के कारण वह साढ़े दस बजे पहुँचा | दूसरा व्यापारी जा चुका था | वह उसके नाम एक पुरजा छोड़ गया था, जिस पर लिखा था, ‘जो व्यक्ति समय का पाबंद नहीं, उससे क्या सौदा किया जाए ? वह वादे के अनुसार समय पर कभी माल नहीं भेज सकता |’ पर्ची पढ़ते ही उस उधोगपति की हवाइयां उड़ गई | लाखों के नुकसान से उसने एक सबक सिखा – समय की पाबंदी | हम लापरवाही में दूसरों के समय की कीमत नहीं समझते, तो उनके द्वारा हम ठुकरा दिए जाते हैं | इसलिए पछताने से अच्छा है कि समय का सदुपयोग करके अपने जीवन का उद्देश्य प्राप्त करें |(From Ques 41 to Ques 45)
Question 41 : सोने का उदाहरण यह बताने के लिए दिया गया है कि:
1. समय मूल्यवान होता है |
2. समय गतिमान होता है |
3. सोना समय पर खरीदा जाता है |
4. सोना कीमती होता है |
View Answer   Discuss with Members

Question 44 : नीचे लिखे शब्दों में से उसे छाँटिए जो शेष से भिन्न हो:
1. प्राचीन
2. भूत
3. भविष्य
4. पूरातन
View Answer   Discuss with Members

Instruction : आपको किसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी में क्या कठिनाई हो रही है? क्या ऐसा करने में समय की कमी महसूस हो रही है? अगर आपका जावाब ‘हाँ’ है, तो आपको समय प्रबंधन सीखने की जरूरत है | समय प्रबंधन किसी भी परीक्षा की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है | बहुत से परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो परीक्षाओं की तैयारी देर से और बेतरतीब ढंग से शुरू करते हैं, जिससे उन्हें समयाभाव सबसे बड़े शत्रु की तरह दिखने लगता है | बिना समय प्रबंधन के उस अनुपात में फायदा नहीं हो पाटा, जिस अनुपात में आप मेहनत करते हैं | वास्तव में समय की गति को या उसके स्वभाव को मैनेज नहीं किया जा सकता, क्योंकि न तो इसे धीमा किया जा सकता है और न ही रोका जा सकता है | आप स्वयं को मैनेज करते हुए सिर्फ इसका सही उपयोग कर सकते है | वास्तविकता यही है | सबसे पहले आप यह निर्धारित करें की आपका वर्तमान समय कैसे व्यतीत हो रहा है | आप पिछले एक सप्ताह के अपने कार्यकलाप को एक पेपर पर लिखकर देखिये कि आपने टाईमटेबल का कितना और कैसा अनुसरण किया है | पूरे सप्ताह में कितने घंटे सेल्फ-स्टडी की है और आपका निर्धारित सिलेबस का कितना हिस्सा नहीं हो पाया है | एक बार पूरा विश्लेषण करने के बाद आप स्वयं को समय के हिसाब से बदलना शुरू कर सकते हैं | समय बचाने के लिए किसी विशेषज्ञ की टिप्स काम आ सकती है परन्तु सबसे अधिक प्रभाव आपके निश्चय, समर्पण और समय नियोजन का रहेगा | समय प्रबंधन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और यह सफलता की दिशा में निर्णायक होगा(From Ques 46 to Ques 50)
Question 46 : ‘महत्वपूर्ण’ पद का समास-विग्रह होगा
1. महत्व से पूर्ण
2. महत्व और पूर्ण
3. महत्व में पूर्ण
4. महत्व के लिए पूर्ण
View Answer   Discuss with Members

Question 47 : ‘सेल्फ-स्टडी’ शब्द है
1. देशज
2. तत्सम
3. तदभव
4. आगत
View Answer   Discuss with Members


View 41 - 50 of 55 Questions

* Be the First to Post a Comment.

Submit comment :


Captcha Image
Reload

Ask Question

Captcha Image
Reload

Note : Name and Email never shown.





Subscribe


Become a part of EducationForever. Subscribe to our FREE Newsletter